ता थैय्या करते आना
ओ रे जादूगर मोरे सैंय्या
मेरी दिल की लगी बुझाना
ओ रे जादूगर मोरे सैंय्या
मैं सदके उन राहों पे
जिन राहों से तू आये
दिल माँगे यही दुआएं
ये राहें कम हो जायें
अब आओ न, तरसाओ न
आ जाओ न, तड़पाओ न
ता थैय्य …
तुम सामने तो आ जाओ
दे देंगे दिल नज़राना
दिल क्या है जान भी ले लो
आ जाना करके बहाना
अब आओ न, तरसाओ न
आ जाओ न, तड़पाओ न
ता थैय्य …