सो जा (slow)
सो जा राजकुमारी सो जा
सो जा मैं बलिहारी सो जा
सो जा राजकुमारी सो जा
सो जा मीठे सपने आएँ
सपनों में पी दरस दिखाएँ - 2
उड़ कर रूपनगर में जाएँ - 2
रूपनगर की सखियां आएँ - 2
राजाजी माला पहनाएँ - 2
चूमे मांग तिहारी सो जा
सो जा राजकुमारी सो जा