Sar Jo Tera Chakraye

सर जो तेरा चकराए
Year
Language

सर जो तेरा चकराए
या दिल डूबा जाए
आजा प्यारे पास हमारे काहे घबराए काहे घबराए

तेल मेरा है मुस्की
गंज रहे ना खुस्की
जिसके सर पर हाथ फिरा दूँ चमके किस्मत उसकी
सुन सुन सुन अरे बेटा सुन
इस चम्पी में बड़े बड़े गुन
लाख दुःखों की एक दवा है
क्यों ना आजमाए
काहे घबराए काहे घबराए

प्यार का होवे झगड़ा
या बिज़नेस का हो रगड़ा
सब लफड़ो का बोझ हटे जब पड़े हाथ एक तगड़ा
सुन सुन सुन अरे बाबू सुन
इस चम्पी में बड़े बड़े गुन
लाख दुःखों की एक दवा है
क्यों ना आजमाए
काहे घबराए काहे घबराए

नौकर हो या मालिक
लीडर हो या पब्लिक
अपने आगे सभी झुके है क्या राजा क्या सैनिक
सुन सुन सुन अरे राजा सुन
इस चम्पी में बड़े बड़े गुन
लाख दुःखों की एक दवा है
क्यों ना आजमाए
काहे घबराए काहे घबराए