आ: सब कुछ करना इस दुनिया में
प्यार न करना भूल के
कभी किसी से अपनी आँखें
चार न करना भूल के
जी प्यार न करना भूल के
एस: सब कुछ कहना ये मत कहना
प्यार न करना भूल के
नज़रें मिला के उल्फ़त से
इन्कार न करना भूल के
आ: जी प्यार न करना भूल के
आ: प्यार किया था परवाने ने
शमा ने उसको जला दिया
एस: जलने का ही नाम है मिलना
प्यार ने उनको मिला दिया
आ: मिलने की इस रीत को तुम
अख़्त्यार न करना भूल के
कभी किसी से अपनी आँखें
चार न करना भूल के
जी प्यार न करना भूल के
प्यार करोगे पछताओगे
ये दुनिया बदनाम करेगी
बदनाम करेगी
एस: लाख करे बदनाम मोहब्बत
अपना ऊँचा नाम करेगी -2
आ: ऐसे ऊँचे नाम का तुम
ब्योपार न करना भूल के
कभी किसी से अपनी आँखें
चार न करना भूल के
जी प्यार न करना भूल के
एस: प्यार करेंगे नहीं डरेंगे
बिना प्यार के दुनिया क्या है
दुनिया क्या है
आ: बिना प्यार की दुनिया सच्ची
प्यार की दुनिया में धोखा है
एस: प्यार में धोखे की बातें
सरकार न करना भूल से
आ: कभी किसी से
एस: सब कुछ कहना ये मत कहना
प्यार न करना भूल के
आ: नज़रें मिला के उल्फ़त से
इन्कार न करना भूल के -2
दो: सब कुछ कहना ये मत कहना
प्यार न करना भूल के
नज़रें मिला के उल्फ़त से
इन्कार न करना भूल के -2