को: गोरी गोरी, गोरी छोरी रे-2
ल: ओऽऽऽऽ ओ मणियापुर के छैला ओऽऽ ओऽऽ-2
मैं रूप गाँव की छोरी-2
को: गोरी गोरी रे-2
ल: डार नैन में कजरा राजा
बाट मैं देखूँ तोरी-2
को: चोरी चोरी रे-2
ल: ओ मणियापुर के…
ल: रात चाँदनी रुत फागुन की
तुम बिन जिया लागे ना
को: हाये लागे ना
ल: जब से गये पर्देस पिया मोरे
घर में दिया जले ना
को: हाय जले ना
ल: ओऽऽऽ जग बैरी न देख सके जी
हमरी तुम्हरी जोड़ी
को: चाँद चकोरी
ल: मैं रूप गाँव की छोरी…
त्रि: फ़ासला हुम में दो कोस का
बीच में बहे दरिया
न नैय्या न तैर सकूँ मैं
कैसे आऊँ बता-2
ल: मिलना हो तो राजाजी मिलने के लाख बहाने
को: लाख बहाने
ल: नदी पार कर मिलते हैं नित प्रेमी प्रीत दीवाने
को: प्रीत दीवाने
ल: ओऽऽऽ तेरी आस में जीती हूँ नित रोज़ प्यार कि जोरी
को: जोरा जोरी
ल: मैं रूप गाँव की छोरी…