अ: ओ जाने वाले बालमवा
लौट के आ लौट के आ
श: जा मैं ना तेरा बालमवा
बेवफ़ा बेवफ़ा
अ: आ
ओ जाने वाले बालमवा
लौट के आ लौट के आ
श: जा मैं ना तेरा बालमवा
बेवफ़ा बेवफ़ा
अ: तेरे बिन मेरा जिया
लागे ना कहीं भी पिया
हाय लागे ना
याद नहीं छोड़े तेरी
दुनिया अंधेरी मेरी
अब जाऊँ कहाँ
( ओ दिल को ले करता है दर्द जिया
लौट के आ लौट के आ ) -2
ओ जाने वाले बालमवा
लौट के आ लौट के आ
श: जा मैं ना तेरा बालमवा
बेवफ़ा बेवफ़ा
श: घड़ी-घड़ी पनघट पे आना
झूठ-मूठ की प्रीत जताना
मुझे याद है
फिर और किसी से आँख मिलाना
मुझसे आँख मिला कर जाना
मुझे याद है
( झूठों से काहे बोलूँ जा री जा
बेवफ़ा बेवफ़ा ) -2
अ: आ
ओ जाने वाले बालमवा
लौट के आ लौट के आ
श: जा मैं ना तेरा बालमवा
बेवफ़ा बेवफ़ा