न: ओ भूलने वाले मैं तुझे
कैसे भुला दूँ
दो: ओ भूलने वाले
न: क्यों भूल गये प्यार में डूबी हुई बातें
श: भरपूर जवानी की उमंगों भरी रातें
अरमान भरे दिल से मुहब्बत की वो घातें
दो: सीने में बसा ले
न: ओ भूलने वाले …
न: क्यों प्रेम के बन्धन को पिया तोड़ गये हो
सपनों को बसा कर मेरे मुख मोड़ गये हो
श: मँझधार में नैया मेरी क्यों छोड़ गये हो
दो: मौजों के हवाले
न: ओ भूलने वाले …