र: ना भँवरा ना कोई गुल
अकेला हूँ मैं तेरा बुलबुल
है एक तनहाई
मेरी जाँ मेरे जहाँ में आ
आ: मेरे जहाँ में रंग-ओ-बू
कहीं पर हँसी कहीं आँसू
ये ही बता सौदाई
मैं ये ज़िंदगी भुला दूँ क्या
उल्फ़त की है यहाँ बू बास
मन में लगी लबों पर प्यास
को: मन में लगी लबों पर प्यास
आ: चाँदी सोना हो न हो
दिल है अपने पास
र: मेरी दुनिया और हसीं है
यहाँ दंगा शोर नहीं है
है एक तनहाई
मेरी जाँ मेरे जहाँ में आ
ना भँवरा ना कोई गुल
अकेला हूँ मैं तेरा बुलबुल
है एक तनहाई
मेरी जाँ मेरे जहाँ में आ
तेरा जहाँ है जिसका नाम
ग़म की सुबह दुखों की शाम
को: हो no no no
र: मामूली सी बात पे
लड़ना इसका काम
आ: फिर भी ये सब हैं अपने
मिल जुल कर देखें सपने
ये ही बता सौदाई
मैं ये ज़िंदगी भुला दूँ क्या
मेरे जहाँ में रंग-ओ-बू
कहीं पर हँसी कहीं आँसू
ये ही बता सौदाई
मैं ये ज़िंदगी भुला दूँ क्या
र: ना भँवरा ना कोई गुल
अकेला हूँ मैं तेरा बुलबुल
है एक तनहाई
मेरी जाँ मेरे जहाँ में आ