र: ओ सोनाली, ओ सोनाली
ल: हो, हो
र: मेरे प्यार की आवाज़ पे चली आना
ओ चली आना… -2
ल: मैं आ रही हूँ
मैं आ रही हूँ प्यार की आवाज़ पे
ये प्यार भरा नग़मा
तुम फिर से गुनगुनाना
र: मेरे प्यार की आवाज़ पे चली आना
ओ चली आना
र: देखो मौसम गहरा गहरा है -2
और शाम का रँग सुनहरा है
ल: (आओ हम दोनों छुप जाएं
प्यार की दुनिया में खो जाएं) -2
ऐसे खो जाएंगे
ऐसे खो जाएंगे ढूँढेगा ये सारा ज़माना
र: मेरे प्यार की आवाज़ पे चली आना
ओ चली आना
ल: तू है सपनों की पर्छाइयों में -2
तू है इस दिल की गहराइयों में
र: (बाँधके तुझको बाहों में
रख लूँ आज निगाहों में) -2
ल: तो ये वादा करो …
तो ये वादा करो, मुझको कभी न भुलाना
र: मेरे प्यार की आवाज़ पे चली आना
ओ चली आना
ल: मैं आ गई हूँ …
मैं आ गई हूँ, प्यार की आवाज़ पे
ये प्यार भरा नग़मा
तुम फिर से गुनगुनाना
र: मेरे प्यार की आवाज़ पे चली आना
ओ चली आना