कि: मेरे दिल में जो होता है
र: तेरे दिल में क्या होता है
कि: होता है तो
र: ये प्यार है
कि: इकरार है
ल: हाँ थोड़ा कुछ होता तो है
जाने क्या इसका नाम मैं हूँ मुश्क़िल में
कि: मेरे दिल में …
कि: अपनी मुश्क़िल को आसान कर लो
आँखों में झाँको पहचान कर लो
र: इस दोस्ती को कुछ नाम दे दो
आग़ाज़ दे दो अन्जाम दे दो
ल: तुम जो चाहो इसको समझो
जो समझो वो मुझको कह दो
मुझको कहाँ इन्कार है इकरार है
कि: कुछ तो बता दो अपनी ज़ुबानी
हम जोड़ लेंगे आगे कहानी
र: बेचैन सी है क्या ज़िन्दगानी
बस प्यार की है ये ही निशानी
ल: ऐसा है तो रहने भी दो जाने भी दो
कुछ और तो कहना अभी दुश्वार है
र: कर दो नज़र से कोई इशारा
कि: क्या फ़ैसला है बोलो तुम्हारा
ल: अपने दिलों को ऐसे न तोड़ो
क़िस्मत की बातें क़िस्मत पे छोड़ो
मौसम भी फ़ुरसत भी है
आओ मिल के झूमें-गाएँ
हम फिर कभी सोचेंगे क्या प्यार है
कि: मेरे दिल में …