ल: मैने देखा तूने देखा
( मैने देखा तूने देखा
इसने देखा उसने देखा
सबने देखा ) -2
कि: क्या देखा क्या देखा
ल: ( इक दुश्मन
जो दोस्तों से प्यारा है ) -2
कि: मैने देखा तूने देखा
मैने देखा तूने देखा
इसने देखा उसने देखा
सबने देखा
ल: क्या देखा क्या देखा
कि: ( एक गाँव
जो शहरों से भी न्यारा है ) -2
ल: दुश्मन दुश्मन
जो दोस्तों से प्यारा है
ल: आज सज़ा देंगे हम तुमको
तेरी सब भूलों की
तेरे गलें में हम डालेंगे
ये माला फूलों की
इस गाँव की रीत यही है
जीवन संगीत यही है
आज के दिन का गीत यही है
यही है
ल: मैने देखा तूने देखा
मैने देखा तूने देखा
इसने देखा उसने देखा
सबने देखा
कि: क्या देखा क्या देखा
ल: इक चाँद
जो सबकी आँख का तारा है
दुश्मन-दुश्मन
जो दोस्तों से प्यारा है
कि: सबने माफ़ किया मुझको पर
मैं हूँ जिसका दोषी
कब टूटेगी उसके घायल
होँठों की ख़ामोशी
वो भी माफ़ करे तो जानूँ
मन को साफ़ करे तो जानूँ
इन्साफ़ करे तो जानूँ तो जानूँ
मेरा नहीं तेरा नहीं -2
इसका नहीं उसका नहीं
किसी का नहीं
ये दोष तक़दीर का सारा है -2
एक गाँव
जो शहरों से भी न्यारा है