त: हा हा …
मैं तेरी, तू मेरा
दोनों का संग संग हो बसेरा
छोड़ के मुझको किधर चले
बिछड़े दूर हुए
मैं तेरी, तू मेरा
बो: दोनों का सङ्ग सङ्ग हो बसेरा
त: आओ झूलते चले किनारे
र: पानी में हो महल हमारे
लहर-लहर में डोल-डोल कर
नाचे पवन चकोरा
बो: लहर-लहर में डोल-डोल कर
नाचे पवन चकोरा
त: मैं तेरी, तू मेरा …
र: मन की रानी, मन पे छाओ
प्रेम हिलोरी लाओ
त: घिर घिर काले बादल आये
र: आओ मैने हाथ बढ़ाए
त: सजन डालने आज यहाँ
मीठे सपनों का घेरा
त: मैं तेरी, तू मेरा …