Main Hoon Jhoom Jhoom Jhoom Jhoom Jhumroo

मैं हूँ झूम झूम झूम झूम झुमरू
Year
Language

मैं हूँ झूम झूम झूम झूम झुमरू
फक्कड़ घुमूँ बनके घुमरू
मैं ये प्यार का गीत सुनाता चला
मंज़िल पे मेरी नजर
मैं दुनिया से बेखबर
बीती बातों पे धूल उड़ाता चला

मैं हूँ झूम झूम झूम झूम झुमरू
फक्कड़ घुमूँ बनके घुमरू
साथ में हमसफर न कोई कारवाँ
भोला-भाला, सीधा-साधा
लेकिन दिल का हूँ शहजादा
है ये मेरी जमीन, ये मेरा आसमाँ

मैं हूँ झूम झूम झूम झूम झुमरू
फक्कड़ घुमूँ बनके घुमरू
प्यार सीने में है हर किसी के लिए
मुझको प्यारा हर इन्सान
दिलवालों पे हूँ कुर्बान
ज़िन्दगी है मेरी ज़िन्दगी के लिए

मैं हूँ झूम झूम झूम झूम झुमरू
फक्कड़ घुमूँ बनके घुमरू
मैं ये प्यार का गीत सुनाता चला
मंज़िल पे मेरी नजर
मैं दुनिया से बेखबर
बीती बातों पे धूल उड़ाता चला