अ: ( मैं तो दिल्ली से दुलहन लाया रे
ऐ बाबू जी ) -2
र: ( मेरा बम्बई से बालम आया रे
ऐ बाबू जी ) -2
अ: मैं तो दिल्ली से दुलहन लाया रे
ऐ बाबू जी
अ: ( बीवी मेरी नाज़ुक
र: सजन अलबेला ) -2
दो: नये ज़माने के मजनू-ओ-लैला -2
( सोने में सुहागा मिलाया रे
ऐ बाबू जी ) -2
र: बाबू जी मैं हूँ सौदागर की छोरी -2
होय सैंया ने कर ली मेरे धन की चोरी
अ: हें चोरी कैसी चोरी
र: इनने गुपचुप
( इनने गुपचुप मेरा दिल चुराया रे
ऐ बाबू जी ) -2
र: मेरा बम्बई से बालम आया रे
ऐ बाबू जी
अ: बाबू जी इतनी अरज सुनो मोरी -2
अरे मैने कल ही तो दिल्ली में
( इसके बाप का करजा चुकाया रे
ऐ बाबू जी ) -2
र: मेरे बाप का नाम न लेना
झूठों के सरदार
वरना ताना दूँगी
गाली बीस हज़ार
देखो-देखो जी
देखो-देखो जी हज़ार
हमको छेड़ो ना बेकार
( वरना मेरा भी गुस्सा सवाया रे
ऐ बाबू जी ) -2
अ: ( प्यारी गुइयाँ आओ आओ
सारी बातें भुल जाओ ) -2
र: बोलो मेरी क़सम
अ: हाँ हाँ
र: हाँ हाँ हाँ
बोलों मेरी क़सम
अ: हाँ हाँ
तेरी क़सम
तेरे भाई की क़सम
तेरी अम्मा की क़सम
तेरे बाप की क़सम
दो: ( आज मौसम सलोना आया रे
ऐ बाबू जी ) -2