लता: (लहरों से पूछ लो)-2
(या किनारों से पूछ लो)-2
(फिर भी यकीं न हो तो)-2
सितारों से पूछ लो
(लहरों से पूछ लो)-2
किशोर: उल्फ़त की उमन्गों का छोटा सा क़ाफ़िला
छोटा सा क़ाफ़िला
धड़कन की राह चलके, इस दिल से जा मिला
इस दिल से जा मिला
लता: (फूलों की जवानी के उभारों से पूछ लो)-2
(शरमाये अगर फूल तो)-2
हारों से पूछ लो
लहरों से पूछ लो …
किशोर: हसरत हमारी एक है, अर्माअँ एक हैं
अजी अरमाँ एक हैं
यूँ हम जुदा जुदा हैं मगर जान एक है
मगर जान एक है
लता: (गुल्शन की बहारों से, नज़ारों से पूछ लो)-2
(झुकती हुई नज़र के)-2
इशारों से पूछ लो
लहरों से पूछ लो …