रा: कोई किसी का दर्द न जाने, हाए
कि: अपने हो या हो बेगाने, हाए
रा: क्यूँ भँवरा कलियों से मिलता है
क्यूँ दीपक बुझ बुझ के जलता है
क्यूँ जल मरते हैं परवाने
कि: कोई किसी का …
कि: जीवन है एक रंगीन सपना
इस दुनिया में कोई न अपना, हाय
सब मतलब के हैं दीवाने
रा: कोई किसी का …
रा: दुनिया है दो दिन का मेला
कि: मूरख तू जाएगा अकेला, हाय
रा: छोड़ के बस्ती अरे विराने
दोनों: कोई किसी का …