इक तू हो इक मैं हूँ
और नदी का किनारा हो
समा प्यारा प्यारा हो
हो हो हो हो हो हो, हूँऽ
दिल की बात लबों पे आये, हाय
लबों पे आये कही ना जाये
आँखों का इशारा हो
और कोई न चारा हो
हो हो हो हो हो हो, हूँऽ
इक तू हो-
पूरब से इक बादल आये, हाय
आ के चंदा पर छा जाये
धीमा सा अंधियारा हो
हाथ में हाथ तुम्हारा हो
हो हो हो हो हो हो, हूँऽ
इक तू हो-