इक बात बता दे जोगी,
यह जोगन कब तेरी होगी
यह राज ताज सब तेरा
तू हो जाये जो मेरा
तेरे झुके झुके झुके झुके नैन
ले गये चैन
कि दिल हुआ रोगी
यह जोगन कब तेरी होगी …
तू जोगी जब से न्यारा
मेरे दिल पर जादू डारा
मैं पल पल जपूँ तेरा नाम
कहाँ आराम
कि दिल हुआ रोगी
यह जोगन कब तेरी होगी …