हम हैं राही प्यार के, हमसे कुछ न बोलिये - 3
जो भी प्यार से मिला, हम उसी के हो लिये - 2
हम उसी के हो लिये
जो भी प्यार से मिला, हम उसी के हो लिये
दर्द भी हमें क़ुबूल, चैन भी हमें क़ुबूल - 2
हमनें हर तरह के फूल, हार में पिरो लिये, - 2
जो भी प्यार से मिला …
धूप थी नसीब में, तो धूप में लिया है दम - 2
चाँदनी मिली तो हम, चाँदनी में सो लिये - 2
जो भी प्यार से मिला …
दिल पे आसरा किये, हम तो बस यूँहीं जिये - 2
एक कदम पे हँस लिये, एक कदम पे रो लिये - 2
जो भी प्यार से मिला …
राह में पड़ें हैं हम, कबसे आप की क़सम - 2
देखिये तो कम से कम, बोलिये ना बोलिये - 2
जो भी प्यार से मिला …
हम हैं राही प्यार के, हमसे कुछ न बोलिये
जो भी प्यार से मिला, हम उसी के हो लिये