Falak Tak Chal Saath Mere

फ़लक तक चल साथ मेरे
Work
Year
Language

फ़लक तक चल साथ मेरे
फ़लक तक चल साथ चल

ये बादल की चादर
ये तारों के आँचल
में छुप जाएँ हम पल दो पल

देखो कहाँ आ गए हम सनम साथ चलते
जहाँ दिन की बाहो में रातों के साए हैं ढलते
चल वो चौबारे ढूंढे
जिन में चाहत की बूँदे
सच कर दे सपनो को सभी
आँखों को मीचे मीचे
मैं तेरे पीछे पीछे
चल दूँ जो कह दे तू अभी
बहारों के छत हो
दुआओं के खत हो
पढ़ते रहे ये ग़ज़ल

देखा नहीं मैंने पहले कभी ये नज़ारा
बदला हुआ सा लगे मुझको आलम ये सारा
सूरज को हुई हरारत
रातों को करे शरारत
बैठा है खिड़की पे तेरी
हा इस बात पे चाँद भी बिघडा
कतरा कतरा वो पिघला
भर आया आँखों में मेरी
तो सूरज बुझा दूँ
तुझे मैं सजा दूँ
सवेरा हो तुझसे ही कल