एक बेवफा से प्यार किया
उसे नज़र को चार किया
हाए रे हमने ये क्या किया, हाए क्या किया
भोली सूरत वाला निकला लूटेरा
रात छुपाये दिल में, मुँह पे सवेरा
हमने दिल निसार किया, खुदको बेकरार किया
हाए रे हमने ये क्या किया, हाए क्या किया
दे गयी धोखा हमें नीली नीली आँखे
सुनी है दिल की महफ़िल, भीगी भीगी आँखे
हमने ऐतबार किया, उल्फत का इक़रार किया
हाए रे हमने ये क्या किया, हाए क्या किया