म: दिल मेरा
दिल मेरा तेरा दीवाना
दिल मेरा
दिल मेरा तेरा दीवाना
बस इतना मेरा अफ़साना
दिल मेरा
त: तू शमा है जलती उल्फ़त की -2
मर मिटता ये परवाना है -2
ये मस्ती का मतवाला है
और आँख तेरी पैमाना है
दिल मेरा
दिल मेरा तेरा दीवाना
बस इतना मेरा अफ़साना
दिल मेरा
म: तेरा दर्द भी एक निशानी है -2
मेरा दिल भी एक निशाना है -2
दिल तेरा है तू मेरा है
क्यों जलता देख ज़माना है
दिल मेरा
दिल मेरा तेरा दीवाना
बस इतना मेरा अफ़साना
दिल मेरा
त: तू दौलत हुस्न-ओ-जवानी की -2
ये दर्द का एक ख़ज़ाना है -2
ये रो पड़ता है हंसने से
बस इसका नाम बहाना है
दिल मेरा
म,त: दिल मेरा तेरा दीवाना
बस इतना मेरा अफ़साना
दिल मेरा