सु: ( दिल में उमंग सजन
नैनों में रंग सजन
डोले है अंग-अंग ज़ालमा
को: अजी हो जी हो जी हो बालमा ) -2
सु: चुन-चुन तारे ओ चुन-चुन तारे
मैं चुनरी सजाऊँगी
को: चुनरी सजाऊँगी
सु: ( गोरे गालों पे गोरे-गोरे गालों पे
कालख लगाऊँगी
को: कालख लगाऊँगी ) -2
सु: ओ बनके पतंग
उड़ूँ तेरे ही संग आजा
डोले है अंग-अंग ज़ालमा
को: अजी हो जी हो जी हो बालमा
सु: दिल में उमंग सजन
नैनों में रंग सजन
डोले है अंग-अंग ज़ालमा
को: अजी हो जी हो जी हो बालमा
सु: गिन-गिन घड़ियाँ ओ गिन-गिन घड़ियाँ
पिया बिरहा का अंत है
को: बिरहा का अंत है
सु: ( चोरी-चोरी आ जा पिया चोरी-चोरी आ जा पिया
आ गया बसंत है ओ
को: आ गया बसंत है ) -2
सु: ओ डोले है काग
मोरे जागे हैं भाग
देखो गाते है राग-रंग ज़ालमा
को: अजी हो जी हो जी हो बालमा
सु: दिल में उमंग सजन
नैनों में रंग सजन
डोले है अंग-अंग ज़ालमा
को: अजी हो जी हो जी हो बालमा