कि: दिल का नज़राना ले, ओ दिलदार ले
ये सच्चा प्यार है, मेरा प्यार ले
दिल का नज़राना ले …
आ: दिल की निशानी ले, मेरे यार ले
ये सच्चा प्यार है, मेरा प्यार ले
दिल की निशानी ले …
कि: आसमान तो नहीं जो बदल जाऊँगा
प्यार का रंग कच्चा नहीं
आ: मैं ने देखे यहाँ पे हज़ारों सनम
बात का कोई सच्चा नहीं
कि: हाँ, हम तो वो नहीं, कर लो यकीं मेरी वफ़ाओं का
ये सच्चा प्यार है, मेरा प्यार ले
आ: ये सच्चा प्यार है मेरा प्यार ले …
कि: हम गले मिलके आओ ये वादा करें
ज़िंदगी भर न होंगे जुदा
आ: अब तुम्हीं सब कुछ हो हमारे लिये
जान-ओ-दिल से हम तुमपे फ़िदा
कि: ओ सनम, मैं हूँ पवन, तू है चमन मेरी मुहब्बत का
ये सच्चा प्यार है मेरा प्यार ले
आ: ये सच्चा प्यार है मेरा प्यार ले
कि: दिल का नज़राना ले ओ दिलदार ले
आ: दिल की निशानी ले ओ दिलदार ले
दो: ये सच्चा प्यार है मेरा प्यार ले