ल: दिल का ना करना ऐतबार कोई हो
भूले से भी न करना प्यार कोई -2
दिल का ना करना …
लाख मनाया दिल ना माना
जान के धोखे में ( आया दीवाना ) -2
र: जान के धोखे में ( आया दीवाना ) -2
ल: किसका हुआ है दिल-ए-ज़ार कोई -2
दिल का ना करना …
क्यूँ कहते हो प्यार किया था
कह दो किसी से ( दर्द लिया था ) -2
र: कह दो किसी से ( दर्द लिया था ) -2
ल: बदले में ले गया क़रार कोई -2
दिल का ना करना …
डूबे सितारे खोए नज़ारे
फिर न मिलेंगे ( दिल के सहारे ) -2
र: फिर न मिलेंगे ( दिल के सहारे ) -2
ल: करता रहेगा इंतज़ार कोई -2
दिल का ना करना …