छोटासा भैया हमारा
बहना के दिल का दुलारा
सूरज ने देखा चंदा ने देखा
सबको लगे कितना प्यारा
तू ही तो है मेरी दुनिया
कैसे ये छूटेगी
भाई-बहन के मिलन की
डोरी न टूटेगी
जग में कहीं रहे तू
दूँगी मैं तुझको सहारा
होगा बड़ा जिस दिन तू
लेकर दुआ मेरी
प्यार से चर्चा करेगा
सारा जमाना तेरी
कदमों के नीचे होगा
दुनिया का दूजा किनारा