ल: चलो चलें रे साजन धीरे-धीरे
बलम धीरे-धीरे सफ़र है प्यार का
हे: खोई खोई है ये रात रंगीली
नज़र है नशीली समा ईक़रार का …
ल: आँखों में खुशी की लहरें
और दिल में मुहब्बत भी जवाँ
हे: दो दिल हैं बसाने
इक प्यार की दुनिया आज यहाँ
दो: इक प्यार की दुनिया आज यहाँ …
हे: गुम-सुम सी है ये दुनिया सारी
खामोश नदी के किनारे हैं
ल: है चाँद मेरे पहलू में
दामन में चमकते तारे हैं
दो: दामन में चमकते तारे हैं …