बुलबुल आ तू भी गा
प्यार के गाने मैं गाऊँ
तू भी गा
साज़ भरा है गले में तेरे
सोज़ भरा है दिल में मेरे
गा गा के तू जी बहलाये
मैं क्या करूँ, तू बता
तू बता, बुलबुल आ, आऽ
प्यार के गाने मैं गाऊँ
तू भी गा-
जब प्यार दिल में आता
तो क़रार दिल से जाता
शरमाना,
झुन्झलाना,
घबराना,
एक राज़ के लख बहाने
फिर भी ना रहे छुपा
ना छुपा, बुलबुल आ, आऽ
प्यार के गाने मैं गाऊँ
तू भी गा