ल: बाँसुरिया फिर से बजाओ, कान्हा
बाँसुरिया फिर से बजाओ
हे: जा जा न हमको सताओ, राधा
जा जा न हमको सताओ
ल: बंसी न बाजे तो जिया मोरा डोले
जिया मोरा डोले पिया, बोली ये बोले
फिर से वही धुन सुनाओ, कान्हा
बाँसुरिया
बाँसुरिया फिर से बजाओ, कान्हा …
हे: ज री नटखत गवालिन की छोरी
मैं न बजाऊँगा ये बाँस की पोरी
ल: ऐसे न मुझको रुलाओ, कान्हा
बाँसुरिया
बाँसुरिया फिर से बजाओ, कान्हा …
ल: काँहा तेरी मुरली में राधा की जान है
हे: राधा तू ही तो मेरी बँसी की तान है
ल: होंठों से बंसी लगाओ, कान्हा
बाँसुरिया
बाँसुरिया फिर से बजाओ, कान्हा …