Ae Dil Hai Mushkil Jeena Yahan

ऐ दिल है मुश्किल जीना यहाँ
Work
Language

ऐ दिल है मुश्किल जीना यहाँ
जरा हटके जरा बचके ये है बॉम्बे मेरी जान

कहीं बिल्डिंग कहीं ट्रामे कहीं मोटर कहीं मिल
मिलता है यहाँ सबकुछ एक मिलता नहीं दिल
इन्सा का नहीं कहीं नामोनिशां
जरा हटके जरा बचके ये है बॉम्बे मेरी जान

कहीं सट्टा कहीं पत्ता कहीं चोरी कहीं रेस
कहीं डाका कहीं फाका कहीं ठोकर कहीं ठेस
बेकारों के है कई काम यहाँ
जरा हटके जरा बचके ये है बॉम्बे मेरी जान

बेघर को आवारा यहाँ कहते हँस हँस
खुद काटे गले सबके कहे इसको बिज़नस
एक चीज के है कई नाम यहाँ
जरा हटके जरा बचके ये है बॉम्बे मेरी जान

बुरा दुनिया को है कहता ऐसा भोला तो न बन
जो है करता वो है भरता है यहाँ का ये चलन
दादागिरी नहीं चलने की यहाँ
ये है बॉम्बे ये है बॉम्बे ये है बॉम्बे मेरी जान

ऐ दिल है मुश्किल जीना यहाँ
जरा हटके जरा बचके ये है बॉम्बे मेरी जान

ऐ दिल है आसां जीना यहाँ
सुनो मिस्टर, सुनो बंधू, ये बॉम्बे मेरी जान