आयी भोर सुहानी
( भोर सुहानी आयी आयी
भोर सुहानी आयी ) -2
जागी आशा
आ
जागी आशा
और मुस्काई
आयी भोर सुहानी
भोर सुहानी आयी आयी
भोर सुहानी आयी
( रातों के वो मीठे सपने
सुख जीवन का बन गये अपने ) -2
कामनाओं ने करवट बदली -2
ले कर फिर अंगड़ाई
आयी भोर सुहानी
भोर सुहानी आयी आयी
भोर सुहानी आयी
मन की उमंगें बड़ी दिवानी
बड़ी दिवानी
राजा देखें और न रानी -2
मन की उमंगें बड़ी दिवानी
बड़ी दिवानी
खेल बनाया जीना-मरना -2
करके प्रेम-सगाई
आयी भोर सुहानी
( भोर सुहानी आयी आयी
भोर सुहानी आयी ) -2