र: आप यूँ ही अगर हमसे मिलते रहे
देखिए एक दिन प्यार हो जाएगा
आ: ऐसी बातें न कर ऐ हसीं जादूगर
मेरा दिल तेरी नज़रों में खो जाएगा
र: पीछे-पीछे मेरे आप आतीं हैं क्यों -2
मेरी राहों में आँखें बिछाती हैं क्यों
आप आती हैं क्यों …
आ: क्या कहूँ आपसे ये भी एक राज़ है
एक दिन इसका इज़हार हो जाएगा
र: कैसी जादूगरी की अरे जादूगर -2
तेरे चहरे से हटती नहीं ये नज़र
है ये नज़र …
आ: ऐसी नज़रों से देखा अगर आपने
शर्म से रँग गुलनार हो जाएगा
र: मैं मोहब्बत की राहों से अंजान हूँ -2
क्या करूँ क्या क्या करूँ परेशान हूँ
मैं परेशान हूँ …
आ: आपकी ये परेशानियाँ देखकर
मेरा दिल भी परेशान हो जाएगा