आ जा आई बहार, दिल है बेक़रार
ओ मेरे राजकुमार, तेरे बिन रहा न जाए
आ जा आई बहार, दिल है बेक़रार
ओ मेरे राजकुमार, तेरे बिन रहा न जाए
आ जा
जुल्फ़ों से जब भी, चले पुरवाई (2)
तन मेरा टूटे (2)
आयी अंगड़ाई (2)
देखूँ बार बार, तेरा इन्तज़ार
ओ मेरे राजकुमार, तेरे बिन रहा न जाए
आ जा आई …
मन मे सुनू मैं, तेरी मुरलिया (2)
नाचूँ मैं छम-छम (2)
बाजे पायलिया (2)
दिल का तार-तार, तेरी करे पुकार
ओ मेरे राजकुमार, तेरे बिन रहा न जाए
आ जा आई …
जल की मछरिया, जल मे है प्यासी (2)
खुशियों के दिन हैं (2)
फिर भी उदासी (2)
लेकर मेरा प्यार, आ जा अब के बार
ओ मेरे राजकुमार, तेरे बिन रहा न जाए
आ जा आई …